Xiaomi ने लॉन्च किया रेडमी S2, कम कीमत में रेडमी नोट 5 प्रो से अच्छे फीचर्स

Share:
शाओमी 2018 के शुरुआत से ही बजट स्मार्टफोन बनाने में लगी है। रेडमी 5, रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो के बाद एक और धांसू स्मार्टफोन आज बाजार में लांच कर दिया। दरअसल 10 मई को शाओमी ने अपना बजट स्मार्टफोन रेडमी S2 चीन में लॉन्च किया है। फोन की लॉन्चिंग 11:30 बजे से शुरू हुई जिसे आप ट्विटर पर शाओमी की ऑफिशियल अकाउंट पर देख सकते हैं। बुधवार को रेडमी S2 के कीमत से पर्दा उठा जो तकरीबन 10,000 से ₹15,000 के रेंज में होगा।

स्मार्टफोन को सबसे अच्छा कैमरा फोन बोला गया है, इस कारण से Redmi MI A1 से अच्छे पोर्ट्रेट फोटोग्राफी देखने को मिलेंगे। डुअल रियर कैमरे दिए गए हैं जो iPhone X की तरह फोटोग्राफी कर पाएगा। 12 और 8 मेगापिक्सल के सोनी लेंस से लैस किया गया स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे 16 मेगापिक्सल के हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फोटोग्राफी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में iPhone X की तरह फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फिलहाल स्मार्टफोन को 2, 4 और 6GB RAM वेरियंट्स में उपलब्ध किया जाएगा।

स्मार्टफोन में रेडमी नोट 5 प्रो की तरह ही स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट मौजूद है। फिलहाल लिक जानकारी के अनुसार इतने ही फीचर्स सामने आए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि शाओमी अपने स्मार्टफोन को लेकर पहले से प्रचार प्रसार नहीं करता है। ताकि इस पर कोई तुलना ना बन पाए और लोगों का मेंटलिटी चेंज ना हो। इस वजह से वह अपने फीचर्स को दबा कर रखता है और एकाएक फ्लैश सेल में जारी करता है। हालाकि शाओमी अच्छे स्मार्टफोन बनाने के लिए जाना जाता है।

No comments